पटना, दिसम्बर 24 -- शिक्षा विभाग ने बिहार शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों का फोटोयुक्त द्वितीय औपबंधिक सिविल लिस्ट-2026 का प्रकाशन किया है। एक जनवरी 2026 के आधार पर बिहार शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। विभाग की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है। पदाधिकारियों से प्राप्त दावा/आपत्ति आवेदन के आधार पर वरीयता सूची में यथावश्यक संशोधन किया गया है। विभाग ने इस सूची पर आपत्ति होने पर 25 दिसम्बर तक राय रखने को कहा है। निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार ने वरीयता सूची जारी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.