पूर्णिया, मार्च 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के हांसी प्रखंड स्थित कोठी टोल विद्यालय में कार्यरत शिक्षा सेवक 35 वर्षीय रंजीत ऋषि का रविवार की सुबह निधन हो गया। रंजीत ऋषि के निधन की खबर सुनकर प्रखंड के सभी शिक्षा सेवकों के बीच शोक की लहर छा गई। निधन का खबर सुनकर प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक उनकी आवस पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केआरपी अनीता देवी, शिक्षा सेवक हरिओम ऋषि, लालमोहन ऋषि, विनोद ऋषि, जयनारायण ऋषि, मंजूर आलम, वीरेंदर ऋषि, मुनाई ऋषि, रामानंद ऋषि, सीमा खातून आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.