सीवान, जनवरी 16 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के चन्द्र वदन उच्च विद्यालय उसरी धनवती में तीन दिवसीय गैर आवासीय विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार से शुरू हो गया। इसके पहले दीप प्रज्वलित कर संकुल संचालक मोहम्मद अली व समन्वयक विजय यादव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसके प्रशिक्षकों में गदाधर दास व डॉ. संदीप कुमार यादव ने बताया कि हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत ये द्वितीय बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण में कुल सात विद्यालयों के छ: -छ: सदस्यों ने भाग लिया है। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय मितवार, मध्य विद्यालय गायघाट, प्राथमिक विद्यालय धनवती कन्या, नया प्राथमिक विद्यालय ग्वासी टोला, नया प्राथमिक विद्यालय जलालपुर तथा मध्य विद्यालय उसरी के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय के अध्यक्ष, सचिव व तीन तीन ...