मुंगेर, नवम्बर 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर शनिवार को मध्य विद्यालय सीताकुंड डीह में शिक्षा समिति का गठन किया गया। समिति के पदेन अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य प्रमोद पासवान की अध्यक्षता में शिक्षा समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई है। सर्वसम्मति से शिक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें पदेन अध्यक्ष के रूप में वार्ड सदस्य प्रमोद पासवान, प्रधानाध्यापक बाल्मिकी पासवान, वरीय शिक्षक प्रभाष चन्द्र मलिक,तथा सचिव के पद पर सोनी कुमारी का चयन किया गया। इसके अलावा सुलेखा देवी, प्रीती देवी, विभा देवी, रेणु देवी, तन्नु कुमारी, निशा देवी, पूनम देवी, विठ्ठल कुमारी तथा छाया कुमारी का चयन शिक्षा समिति सदस्य के लिये किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.