बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। समग्र शिक्षा की ओर से विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार से हुई। 19 से 21 जनवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रखंड के नवगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय, नवगढ़ उच्च विद्यालय व खुशहालपुर उच्च विद्यालय में सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ विजय शंकर प्रसाद ने की। शिवकुमार सिंह, रश्मि कुमारी, पूनम कुमार, राकेश कुमार निराला, मनोज कुमार व जर्नादन कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.