जहानाबाद, जनवरी 13 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हो गया। इसके लिए कुल 14 प्रशिक्षण केंद्र बनाये गए हैं। सभी केंद्रों पर दो दो उतप्रेरक को प्रशिक्षण के लिए लगाया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षा समिति के , गठन, कार्य, दायित्व, विद्यालय के सफल संचालन, सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान, अभीश्रव का संधारण, बैठक आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। शेष दो दिनों मे सुरक्षित शनिवार, सपनों का विद्यालय विषय पर भी विशेष चर्चा का कार्यक्रम है। विद्यालय सुगठित, सुसंस्कृत, सुसज्जित कैसे बने, इसके भी गुर सिखाये जायेंगे। शिक्षा समिति के लोग जागरूक हों तथा विद्यालय मे उतरोतर विकास और शैक्षणिक माहौल निर्माण हो, इस पर भी चर्चा होगी। खास कर मध्यान भोजन, पोशाक की ...