बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में गठित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाना है। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने बताया कि नालंदा कॉलेजिएट हाईस्कूल में 10 से 12 दिसंबर तक मास्टर ट्रेनरों द्वारा ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 40 ट्रेनर व 58 प्रेरक शामिल होकर प्रशिक्षित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...