नैनीताल, दिसम्बर 23 -- भवाली, संवाददाता। नगर के तिरछाखेत महर्षि विद्या मंदिर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण बचाओ की थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहे। बिहू नृत्य, वाटिका के जरिए बच्चों ने 'मुझे मेरा स्कूल बहुत पसंद है' पर नृत्य प्रस्तुत किया। दीपदान महान नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा पंजाबी और कुमाउनी लोक ने भी समा बांधा। प्रधानाचार्य साधना जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांसद भट्ट ने कहा, कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान देने को कहा। जिससे वह आदर्श नागरिक बन सके। बच्चों के लिए बास्केटबॉल कोर्ट बनाने को उन्होंन...