देवघर, जनवरी 29 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर पुलिस ने बुधवार देर शाम लोडेड पिस्टल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राजीव कुमार के निर्देश पर बाइक दस्ता की टीम संध्या भ्रमण कर रही थी। जैसे ही बाइक दस्ता शिक्षा सभा चौक पर पहुंची एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर इधर-उधर करने लगा। टीम के नेतृत्व कर रहे हवलदार को शक होने पर तत्काल मामले की जानकारी नगर थाना प्रभारी को दी। नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे व युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक की कमर से लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने के साथ उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...