दरभंगा, फरवरी 8 -- तारडीह। प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखण्ड प्रमुख श्यामा देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, मनरेगा आदि कई योजनाओं पर गहमा - गहमी चर्चा की गई। उप प्रमुख सिद्धार्थ शंकर ने मनरेगा योजना पर जमकर बहस की। उन्होंने कहा कि बिना स्थल जांच किये बगैर राशि का भुगतान करने, एक ही योजना स्थल पर कोई योजनाओं का फर्जी संचालन कर लाखों की राशि का वारा-न्यारा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि संवेदक, कनीय अभियंता और प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी के बीच कथित सांठगांठ कर राशि का बंदरगाह की जा रही हैं। प्रमुख देवी ने शिक्षा विभाग की उदासीनता पर चर्चा करते हुए कहा कि लगभग 30 से 40 प्रतिशत स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार में है। उन्हों...