रांची, जनवरी 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में औद्योगिक विकास व मानव संसाधन को सशक्त करने के उदेश्य से जिंदल फाउंडेशन ने राज्य सरकार के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक साझेदारी का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में उच्चस्तरीय डेलीगेशन को फाउंडेशन ने अपनी अभिरुचि की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की है। जिंदल फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि झारखंड में विशेष रूप से रामगढ़ और पतरातू के एक बड़े स्टील हब के रूप में उभरने के कारण, राज्य को स्किल्ड मैनपावर की आवश्यकता है। फाउंडेशन इस मांग को पूरा करने और मानव विकास सूचक को बेहतर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है। किन क्षेत्रों में होगी सरकार से साझेदारी सार्वजनिक नीति और जलवायु परिवर्तन पर शोध : पूर्वी भारत की चुनौतियों को केंद्र में रखते हुए जिंदल फाउं...