चंदौली, जनवरी 31 -- नौगढ़। नौगढ़ राजकीय इंटर कॉलेज में बीते दो वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में बहुत काफी सुधार होने से अभिभावकों में काफी खुशी व्याप्त है। विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेलकूद परिसर एवं कक्षा कक्षों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके शैक्षणिक वातावरण को अनुकूल बनाया गया है। विद्यालय में वर्तमान में लगभग 1300 शिक्षार्थी अध्ययनरत हैं। जिनमें से दो तिहाई बालिकाओं को नामांकित होने से क्षेत्र में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार केशरी के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। जिससे सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...