मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला परिसदन में नगर विधायक रंजन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की गई। इस दौरान विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, शिक्षक व्यवस्था एवं छात्रों की उपस्थिति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक रंजन कुमार ने अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों से शिक्षा स्तर में सुधार को लेकर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान विद्यालयों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जिला परिसदन में आयोजित शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समीक्षा बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.