बोकारो, फरवरी 20 -- कसमार। कसमार प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को शिक्षा जागरूकता को लेकर सभी पंचायतों के मुखियाओं के साथ झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान विभिन्न पंचायत के मुखिया ने कई सुझाव दिए। बैठक के दौरान कसमार बीडीओ नम्रता जोशी ने मुखियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी को चिन्हित कर सुधार करने में मुखिया का योगदान अहम है। उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए पंचायत के एक-एक मुखिया की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मुखिया लगातार स्कूलों का निरीक्षण करें। साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति में भी नजर रखें। मुखियाओं से स्कूली बच्चों की उपस्थिति भी शत प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.