रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में स्थानीय युवाओं को मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पांच मार्च तक कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी और मृतक संवर्ग के 182 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भर्ती प्रक्रिया शुरू का दी गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि पांच ...