पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में सीएम एक्सीलेंस स्कूल (जिला स्कूल) में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कर झारखंड के स्थापना की रजत जयंती मनायी गई। समारोह का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश एवं नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संयोजन एपीओ मनोज मिश्र व संचालन रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने सबको बधाई दी तथा प्रतिभागियों को बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में झारखंड राज्य ने अनेक क्षेत्रों में विकास किया तथा यहां प्रगति की असीम संभावनाएं हैं। खुशी के इस अवसर पर हमें झारखंड को सशक्त बनाने में योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए। रजत जयंती समारोह में आयोजित पेंटिंग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.