रामपुर, जनवरी 22 -- फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्ष 1992 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका की नौकरी हासिल करने वाली पाकिस्तानी नागरिक पर केस के मामले में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को अजीमनगर पुलिस को नियुक्ति फाइल भी उपलब्ध करा दी। अब इस प्रकरण में शिक्षिका की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम उसकी तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाज निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना ने 17 जून 1979 को पाकिस्तान निवासी सिबगत अली से निकाह किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। पाकिस्तान में उसने दो बेटियों फुरकाना और आलिमा को जन्म दिया। निकाह के करीब तीन साल बाद पति द्वारा तलाक दिए जाने पर वह दोनों बेटियों के साथ रामपुर अपने मायके लौट आई। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.