गुमला, जून 7 -- गुमला। पर्यावरण दिवस पर शिक्षा विभाग ने जिले में एक प्रेरक पौधारोपण अभियान चलाया। इसके तहत 12 प्रखंडों के 1071 स्कूलों में एक ही दिन में 5820 पौधे लगाये गए। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में यह अभियान सफल हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए रैलियों, पोस्टर प्रदर्शनी और वृक्ष संरक्षण शपथ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की। पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल के लिए अभिभावकों को भी जोड़ा गया। यह अभियान पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जिले की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.