भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर । शिक्षा विभाग में 2026 में विभिन्न त्योहार, ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश की तालिका को जारी कर दिया है। तालिका के अनुसार अगले साल 75 छुट्टी तय की गई है। अवकाश के दिन रविवार के कारण छुट्टी की अवधि 65 दिन हो गई है। इसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश एक से 20 जून तक 20 दिनों का रहेगा। वहीं 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतलकालीन अवकाश रहेगा। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती को लेकर विद्यालय में समारोह आयोजित होगा। इसके बाद विद्यालय बंद रहेगा। इससे संबंधित अधिसूचना निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.