पटना, जनवरी 6 -- राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सर्दी में खाने के लिए अंडा और मौसमी फल भी मिलेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने अंडा और मौसमी फल की दर तय की है। विभाग ने छह रुपये अंडा और मौसमी फल की दर तय की है। इस नई रेट का निर्धारण सिर्फ दो माह के लिए किया गया है। शेष महीने में पुरानी दर पांच रुपये ही लागू रहेगी। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने मंगलवार को राज्य के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजकर जनवरी और फरवरी के लिए अंडा और मौसमी फल की खरीद तय मूल्य पर करने का निर्देश दिया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि अधिकतम छह रुपये प्रति अंडा और मौसमी फल का रेट तय किया जाता है। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों में अधिकतर दर से कम मूल्य पर अंडा और मौसमी फल उपलब्ध हो रहा है तो कम दर पर ही उसे खरीद की जाएगी। विशे...