छपरा, फरवरी 23 -- छपरा। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने सोमवार को कार्यालय संचालन में तेजी और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए नया कार्य-विभाजन आदेश जारी किया है। विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 7 लिपिकों को नए व अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज अब और अधिक सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।जारी आदेश के अनुसार रोशन सिंह , विवेक राज , स्वामी नाथ भक्त,आफताब आलम , इमामुल हक , आशुतोष शर्मा और शैलेश प्रसाद को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी लिपिक तत्काल प्रभाव से अपने-अपने शाखा प्रभारी के अधीन कार्यभार ग्रहण करेंगे।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित कर्मचारी समय पर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.