जमुई, फरवरी 11 -- जमुई, मनोज तिवारी सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए शुरू की गई 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' स्कीम ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानी 'अपार' योजना की नैया जमुई जिले में डगमगाती नजर आ रही है। कक्षा 1 से 12वीं तक के शत-प्रतिशत बच्चों का डेटा डिजिटल पोर्टल पर लाने का दावा करने वाला शिक्षा विभाग अब खुद ही कछुआ गति के कारण लक्ष्य को 100 फीसदी पहुंचाने में 'हांफ' रहा है। आंकड़ों की बाजीगरी ; 75 प्रतिशत पर अटकी विभाग की सुई : शिक्षा भवन जमुई में समाचार संकलन के दौरान प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जमुई जिले में कुल 4,10,835 बच्चे वर्ग 1 से 12 तक नामांकित हैं, लेकिन 75 फीसदी काम को पूरा करने के बाद इसे शत प्रतिशत पूरा करने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। शेष बचे लगभग 25 फीसदी बच्चों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.