प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने ताशकंद मार्ग स्थित शिक्षा विभाग के पुराने भवन में अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान तोड़ दिया। भवन में अवैध कब्जा कर रहने वाली एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने यह दुकान बनाकर किराए पर दी थी। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय के नेतृत्व में नगर निगम का प्रवर्तन सोमवार दोपहर मार्ग पर पहुंचा और बुलडोजर से दुकान ढहा दिया। नगर निगम ने मार्च में भी दुकान को तोड़ा था, लेकिन सरकारी भवन में कब्जा कर रहने वाली सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या ने फिर अस्थायी निर्माण करा दिया। शिक्षा विभाग के भवन को खाली कराने के लिए कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन की प्राचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। भवन पर 30 लाख से अधिक गृहकर बकाया है। भवन के आसपास रहने वालों ने बताया कि इसमें कमरे भी किराए पर दिए गए हैं। अब भवन खाली कराने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.