लखीसराय, मई 29 -- लखीसराय, हि.प्र.। शिक्षा विभाग में हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में हुए घोटाले की पुष्टि स्वयं डीएम के द्वारा करने के साथ जांच व कार्रवाई के निर्देश के बावजूद मामले में किसी भी आरोपी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर असंतोष जाहिर करते हुए इंडिया महागठबंधन जिला समन्वय समिति ने बुधवार को पुनः डीएम मिथिलेश मिश्र को आवेदन देकर जांच में तेजी लाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मांग किया। इंडिया महागठबंधन समन्वय समिति जिला संयोजक सीपीआई नेता जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पूर्व विधायक फुलैना सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, भाकपा नेता रजनीश कुमार एवं माकपा नेता शंकर राम ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर डीएम को बताया कि 21 मई को प्रदर्शन के बाद मांग पत्र दिया था। आश्वासन के बावजूद मामले में कोई कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.