बांका, मार्च 28 -- बांका, कार्यालय संवाददाता। गत मंगलवार की शाम उत्पाद टीम ने शहर के एक होटल में छापेमारी कर शिक्षा विभाग के एक उच्च वर्गीय लिपिक पंकज कुमार सहित पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया था। जिसमें एक व्यक्ति दोबारा शराब पीने का आरोपी था। यहीं नहीं इनमें एक शिक्षक दिलीप कुमार भी शामिल थे जिन्होंने उस वक्त अपने को मजदूर बताया था। मामले को लेकर डीएम के संज्ञान पर डीईओ ने लिपिक पंकज कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा। इधर यह मामला इतना तूल पकड़ लिया है कि बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने मामले की गंभीरता से जांच की मांग राज्य के उत्पाद व शिक्षा मंत्री से की है। मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि शहर के एक होटल में शराब पार्टी चल रही है। उक्त होटल में छापेमारी कर एक कमरे में पांच लोग शराब के नशे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.