गिरडीह, फरवरी 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के भोगतिया लोहारी गांव स्थित प्रखंड संसाधन केन्द्र में शनिवार को शिक्षा विभाग के बीपीओ के डी सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक किया गया । बैठक में बीपीओ ने ई - विद्या वाहिनी में शिक्षक व छात्रों उपस्थिति प्रतिशत पर स्कूलवार चर्चा की और उपस्थिति प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया । बीपीओ ने कहा कि सभी बीआरपी/सीआरपी अपने संकुल में जो शिक्षक अपनी उपस्थिति इभीभी में नहीं बनाते हैं उसका रिपोर्ट तैयार कर जमा करें । बैठक में रुम टू रीड के प्रतिनिधि अनिल भारती ने एफ एल एन से संबंधित जानकारी देते हुए निपुण भारत के उद्देश्यों पर चर्चा की । मौके पर सीआरपी अरविंद कुमार भारतीय, ऋषि रंजन, रामचंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...