कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सात निश्चय तीन के तहत शुक्रवार को शिक्षा विभाग में आयोजित जन सुनवाई के दौरान कुल 23 मामलों की सुनवाई की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से तीन मामले प्रभारी प्रधानाध्यापकों कोपरी इंटरमीडिएट क्षा में वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्ति से संबंधित थे। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डीईओ ने स्पष्ट किया कि नियमों के विरुद्ध प्रभारी प्रधानाध्यापक को वीक्षण कार्य में लगाए जाने का मामला सामने आने पर संबंधित केंद्राधीक्षक को विरमित करने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जन सुनवाई में शिक्षकों और कर्मियों से जुड़े वेतन भुग...