घाटशिला, मार्च 5 -- बहरागोड़ा।बुधवार को शिक्षा विभाग की ओर से बहरागोड़ा प्रखंड संसाधन समन्वयक कार्यालय परिसर में क्षेत्र के एक सौ चौबीस विद्यालय को एसर कंपनी के टैबलेट वितरण किया गया। इस टैबलेट का उपयोग शिक्षक अपने उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, मध्यान भोजन तथा विद्यालय संबंधित अन्य कार्य ऑनलाइन माध्यम से करने में सहूलियत होगी। वहीं टैबलेट वितरण के साथ-साथ शिक्षकों को इसके संचालन के बारे में भी पूर्ण रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीपीओ विस्वम्बर कुईला,बीआरपी स्वपना दे,मनोरमा महतो व विभिन्न विद्यालय से आए हुए शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.