रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य में संभावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों से प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सूचित किया है कि नगर निकाय चुनाव-2026 शीघ्र संपन्न कराए जाने हैं। ऐसे में आयोग को परीक्षा कार्यक्रम से संबंधित पूर्व सूचना आवश्यक है, ताकि चुनाव और परीक्षाओं की तिथियों के बीच किसी प्रकार का टकराव न हो। पत्र में उल्लेख है कि आयोग द्वारा पूर्व में भी यह जानकारी मांगी गई थी, जो अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण उच्च शिक्षा विभाग ने पुनः सभी विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे जनवरी से मार्च के बीच प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथियों की सूचना अविलंब...