पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता से खफा शिक्षकों ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के संसद में दिये लिखित बयान के विरोध में उनके द्वारा निर्गत पत्र की प्रतियां जलाईं और विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर गंगवार के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षक बीएसए कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां टीईटी की अनिवार्यता को अवैधानिक ढ़ंग से पुराने शिक्षकों पर थोपने के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टीईटी प्रकरण पर शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के संसद में दिए गए लिखित ब्यान की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर जिला मंत्री उमेश गंगवार, मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, मंत्री बरखेड़ा सत्येंद्र गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश, ब्लॉक मंत्री विमल कुमार, तहसील प्रभारी संतो...