रांची, जुलाई 28 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस भवन में सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक पर कहा कि बिल तैयार है और सदन के पटल पर रखा जाना है। यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है। इससे क्रांतिकारी बदलाव उच्च शिक्षा में आयेगा। अगर शिक्षा जगत में सुधार की कवायद राज्य सरकार कर रही है तो विपक्ष को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र के लिए सरकार तैयार है। सदन में अनुपूरक बजट भी आना है। सत्र में कई मामले ऐसे भी आएंगे, जो पिछले सत्र से लेकर आहूत सत्र के बीच का है। सरकार सत्र को लेकर पूरी गंभीर है और हम चाहते हैं कि सत्र पूरी संजीदगी से चले। उन्होंने कहा कि रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.