हरदोई, फरवरी 10 -- अतरौली। पीएम श्री विद्यालय राममदारपुर में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने अपने मंचन के माध्यम से यह संदेश दिया कि शिक्षा ही समाज की सभी समस्याओं का समाधान है। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत सर्वधर्म शिक्षा, योग एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा का महत्व प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। एआरपी श्याम किशोर तिवारी एवं सौरभ श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें। इंचार्ज नीलिमा, अध्यक्ष हरिशंकर, शंकुल आदित्य मिश्रा, शिक्षक नूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.