रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के द्वारा जेईई एवं मेडिकल नीट कोचिंग संस्थान के माध्यम से सिर्फ जनजाति वर्ग के 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आवासीय कोचिंग देन पर झारखंड आंदोलनकारी सह मूलवासी सदान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के लिए मूलवासी सदानों ने भी शाहदत दी है, तब जाकर झारखंड राज्य बना है। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मूलवासी सदान से आने वाले अगड़ी, पिछड़ी, दलित सभी को एसटी छात्रों की तरह ही नि:शुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा सरकार दे। प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार की भेद-भाव की नीति से मूलवासी सदानों में सरकार के प्रति आक्रोश है और आपसी वैमनस्यता बढ़ती जा रही है। प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ एक समुदाय के वोट से नहीं बनी है, मूलवासी सदानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.