पाकुड़, दिसम्बर 26 -- कुंदन गोस्वामी पाकुड़। वर्ष 2025 पाकुड़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व उपलब्धियों से भरा रहा। यह साल पाकुड़ के लिए कई ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना। यही वह साल है जहां पाकुड़ शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन से उबरते हुए राष्ट्रीय पटल तक पहुंचा। जैक द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में पाकुड़ जिले ने 22 पायदान की लंबी छलांग लगायी और 23वें से दूसरे पायदान पर पहुंच गयी। यहां के शैक्षणिक मॉडल को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए भी चयनित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों की एक पूरी श्रृंखला चला रहा है, जिसने जिले की शैक्षणिक तस्वीर बदल दी है। फिर से स्कूल चले हम: ड्रॉपआउट दर को कम करने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का महा-अभियान बोलेगा...