देहरादून, नवम्बर 29 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय के ईसेल और स्कूल ऑफ डिजाइन की ओर से आयोजन शनिवार को रचनात्मक शिक्षण कार्यशाला एवं स्टार्टअप आइडिएशन जैम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने संदेश में कहा कि शिक्षा में उद्यमिता और नवाचार आधारित गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सुधांशु जोशी ने किया। जबकि प्रो. एचसी पुरोहित और कौअना खन्ना निर्णायक रहे। आइडिएशन जैम में ध्रुव प्रकाश मिश्रा, यशवर्धन ढोबाल और गुड्डू कुमार ने स्टार्टअप के बारे में बताया।पोस्टर प्रेज़ेंटेशन में त्रिलोक सुंदरी टीम प्रथम रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...