रिषिकेष, नवम्बर 29 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में एआई के उपयोग पर शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा में तकनीकी हस्तक्षेप की आवश्यकता और इसके सामाजिक प्रभावों को समझने पर जोर दिया। शनिवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आधुनिक शिक्षा प्रणाली में एआई ट्यूटर्स के उपयोग के नैतिक और समाजशास्त्रीय निहितार्थ विषय पर आयोजित सेमिनार में निदेशक प्रो. एमएस रावत ने शिक्षा में तकनीकी हस्तक्षेप की आवश्यकता और इसके सामाजिक प्रभावों को समझने पर जोर दिया। सेमीनार के मुख्य वक्ता राजकीय महिला डिग्री कॉलेज सैयदराजा चंदौली उत्तर प्रदेश के प्राचार्य प्रो. रवि प्रकाश ने कहा कि एआई के बढ़ते उपयोग के साथ नैतिक जिम्मेदारियां, डिजिटल असमानता और मानव-मशीन संबंधों के नए प्रश्न भी सामने आते हैं। उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी रांची के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.