बेगुसराय, नवम्बर 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बेगूसराय जिले के 9 शिक्षकों को पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार से तथा 15 शिक्षकों को मेरा विद्यालय मेरा अभिमान श्रेणी के तहत सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन बेगूसराय एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय भवन में आयोजित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में यूएमएस नयागांव की जयमाला कमारी, यूएमएस मैदा बभनगामा की कुमारी प्रेमलता, मिडिल स्कूल बदलपुरा की कंचन कुमारी, यूएमएस उर्दू मसकंदरगह मंसूरचक के कृष्ण कंत, सावित्री हाई स्कूल उलाव के अजीत कुमार, यूएमएस नयागांव सिंहपुर के रिक्की कुमार, जीपीएस ईमा...