धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। शिक्षा मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष गोरखनाथ गुप्ता का आकस्मिक निधन हो गया। बीते दिनों गंगा-दामोदर ट्रेन में चढ़ने के दौरान वे पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर गिर गए, जिससे उनका देहांत हो गया। नया प्राथमिक विद्यालय पंजाबी धौड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। वे अपने पीछे तीन लड़कियां व दो लड़के छोड़कर गए हैं। सहायक अध्यापकों ने आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इनमें जिलाध्यक्ष अशोक चक्रवती॔, प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, ब्रजमोहन पाठक, रवींद्र नाथ महतो, मनोज साहनी समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.