सुल्तानपुर, जनवरी 15 -- कादीपुर। प्राथमिक विद्यालय जफरपुर के शिक्षामित्र अमर सिंह (56) का 14 जनवरी को देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी उर्मिला सिंह 51 वर्ष व दो पुत्री सलोनी 32 वर्ष, कल्पना 28 वर्ष व पुत्र आलोक सिंह 12 वर्ष छोड़ गये। इस दुखद घड़ी मे आदर्श शिक्षामित्र संगठन परिवार के ब्लाक अध्यक्ष कादीपुर लक्ष्मण सिह, सुरेश त्रिपाठी, मन्त्री पंकज सिंह, चिन्ता मणि, ऋषि देव मिश्रा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर, प्रेम श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने मृतक के पैतृक निवास पहुंच कर परिवार को ढांढस दिया। उधर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा और मीडिया प्रभारी सुतीक्ष्ण तिवारी ने भी शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...