मुजफ्फर नगर, मई 12 -- शिक्षा मित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को शिक्षामित्रों की बैठक हुई। इसके बाद शिक्षा मित्र कचहरी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी भेजा गया। इसमें टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों ने वेतनवृद्धि सहित नियमित करने की मांग उठाई। शिक्षा मित्रों की बैठक की अध्यक्षता समिति की जिला अध्यक्ष सरिता सिंह ने की। इस अवसर पर शिक्षा मित्रों द्वारा अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर एक पोस्टर अभियान भी चलाया गया। बैठक में सरिता सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 50,000 ऐसे शिक्षा मित्र हैं, जिन्होंने टीईटी अथवा सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है और सभी आवश्यक शैक्षिक मानकों को पूरा करते हैं, इसके बावजूद उन्हें आज भी अल्प मानदेय पर कार्य करना पड़ रहा है। यह शिक्षा मित्र न के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.