श्रावस्ती, फरवरी 12 -- श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ श्रावस्ती की एक बैठक गिलौला में हुई। जिसमें मानदेय वृद्धि पर बातचीत की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानदेय न बढ़ाने पर संघर्ष किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष निर्मल शुक्ल ने कहा कि शिक्षा मित्रों की समस्या पर प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। शिक्षा मित्र 2017 से मात्र 10 हजार रुपए पर कार्य कर रहे हैं। जो जीविकोपार्जन के लिए पर्याप्त नहीं है। महंगाई के दौर में सरकार को शिक्षा मित्रों की समस्याओं का स्थाई निदान करना चाहिए। पिछले दिनों ट्रांसफर का शासनादेश तो जारी हुआ है। परन्तु उस पर अभी तक आगे कोई कार्य नहीं हुआ है जिससे यह प्रक्रिया भी रुकी है। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित शिक्षामित्रों का आह्वान किया कि सभी अपने दायित्व और अधिकार के प्रति सजग रहे। प्रदेश संगठन हम सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.