देहरादून, अगस्त 6 -- शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों के छात्रों को नजदीकी स्कूल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षकों को स्कूल के के आसपास ही निवास करने की हिदायत दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त स्कूलों की सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा है। उन्होंने बुधवार को विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। राज्य के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के छात्रों की पढ़ाई नजदीकी स्कूल में करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय स्तर पर एक टोल फ्री नम्बर भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मौजूदा स्थिति में प्रत्येक जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विद्यालयों के संचालन सुचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.