बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा और बिहारशरीफ में दो नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की जा चुकी है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र भेजकर युद्ध स्तर पर आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दोनों केंद्रीय विद्यालयों के लिए बिहार सरकार द्वारा जमीन आवंटित कर दी गयी है। जिले में पहले से राजगीर और हरनौत में एक-एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...