साहिबगंज, मार्च 26 -- साहिबगंज। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने विभिन्न मुद्दों को लेकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद से मंगलवार को रांची में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नवनियुक्त पीजीटी एवं प्रयोगशाला सहायकों के नौ महीने से लंबित वेतन का गंभीर मुद्दा रखा। इस पर विभाग ने अप्रैल माह तक शत-प्रतिशत वेतन भुगतान कर देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त नव नियुक्तों के सेवा पुस्तिका संधारण, एलपीसी के आधार पर वेतन भुगतान, स्थानांतरण एवं वरीय वेतनमान से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया गया। सभी मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए निदेशक ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। योगेंद्र ठाकुर ने पिछले नौ महीने से नवनियुक्त पीजीटी व प्रयोगशाला सहायकों को यहां तक कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.