रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह 9.15 मिनट पर रांची एयरपोर्ट पहुंचा। झामुमो-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी अगवानी की। रामदास सोरेन अमर रहे के नारों से एयरपोर्ट परिसर गुंजायमान हो उठा। एयरपोर्ट से जुलूस के रूप में शव वाहन में उनका पार्थिव शरीर 9.50 बजे झारखंड विधानसभा लाया गया। झारखंड विधानसभा में सबसे पहले सशस्त्र बलों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के बाद 10.37 बजे उनका पार्थिव शरीर घाटशिला के लिए रवाना किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में दलगत भावना से ऊपर उठ कर सभी पहुंचे। क्या पक्ष-क्या विपक्ष, क्या सांसद, मंत्री, विधायक। पूर्व मंत्री-विधायक से लेकर नेता-कार्यकर्ता, सरकार के अधिकारी, कर्मचारियों ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.