देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून। उत्तराखंड में करोड़ों रुपये के एलयूसीसी घोटले, प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और कुट्टु के आटे में मिलावट का मामला उठाते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस ने शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास का घिराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने गेट पर चढ़कर आवास में प्रवेश की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर धक्कामुक्की के बीच बमुश्किल महिलाओं को भीतर जाने से रोका। प्रदर्शनकारी महिलाओं की ओर से जोरदार ढंग से नारेबाजी करते हुए देर तक धरना दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिलाएं दोपहर 12 बजे के आसपास यमुना कॉलोनी में एकत्र हुईं। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रौतेला ने कहा कि एलयूसीसी घोटले ने जिस तरह देवभूमि को कलंकित करने का किया है, वह किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.