रामनगर, जनवरी 30 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा से पहले एक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। शुक्रवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड सभापति की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से गोष्ठी होगी। गोष्ठी बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही मंडलीय अपर निदेशक, समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी, समस्त मुख्य संकलन व उप संकलन केन्द्रों के उप नियंत्रक प्रतिभाग करेंगे l हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को बेहतर ढंग से संपन्न कराने पर मंथन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...