गाज़ियाबाद, नवम्बर 27 -- - जिले के 446 स्कूलों में पंजीकृत 89 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं दो पाली में देंगे परीक्षाएं गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 28 नवंबर से होने वाली परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है। एसआईआर कार्य के चलते यह बदलाव किया। परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से होंगी। शिक्षक संघ के महामंत्री लईक अहमद ने बताया कि जिले के अधिकांश शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक एसआईआर कार्य में व्यस्त हैं। चार दिसंबर तक यह कार्य पूरा किया जाना है। ऐसे में शिक्षक सुबह से देर शाम तक बीएलओ का कार्य कर रहे हैं। वहीं, कई स्कूल जिले के ऐसे हैं, जहां एक-एक और दो-दो शिक्षक हैं, उनकी भी ड्यूटी बीएलओ में लगी है। ज्यादातर स्कूलों के आधे से ज्यादा शिक्षक भी ड्यूटी कर रहे हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही। वहीं, द...