वाराणसी, जनवरी 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय समाज के भावी नागरिकों में आवश्यक ज्ञान, कौशल और मानवीय मूल्यों को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हमारी शैक्षिक गतिविधियों को इसके अनुसार बदलना होगा। तभी हम भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। यह कहना काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी का है। वह सोमवार को विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से शुरू हुए आठ दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति: उन्मुखीकरण एवं जागरूकता' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वाभाविक रूप से ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना होगा जो उनके भविष्य की दृष्टि से कारगर हो। डायट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.