नैनीताल, फरवरी 23 -- नैनीताल। संवाददाता। शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी को हुई अभद्रता और मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को कुमाऊं में जबरदस्त रोष देखने को मिला। नैनीताल और भीमताल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं अपर निदेशक बेसिक शिक्षा सहित सभी संबंधित कार्यालयों में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी विभागीय कार्य पूरी तरह ठप रहे। गुस्साए कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों में नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अपने समर्थकों संग शिक्षा निदेशक और कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता से कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। कहा कि जब शीर्ष अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो कार्यालयों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.